फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two miscreants attacked a doctor in Greater Noida injured

Greater Noida: दो बदमाश आए और एक ने चिकित्सक को पकड़ा, दूसरे ने धारदार हथियार से किया हमला, घायल

Sun, 28 Sep 2025 09:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Sep 2025 09:20 PM IST
सार

बदमाशों ने डॉक्टर पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। लहूलुहान होकर चिकित्सक जमीन पर गिर गए। इसके बाद राहगीरों ने तिराहे पर खड़े पुलिसकर्मियों को सूचना दी।

विज्ञापन
Two miscreants attacked a doctor in Greater Noida injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दादरी सब्जी मंडी में दो बदमाशों ने चिकित्सक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गया। गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के तहत रेलवे रोड पर नवीन अस्पताल के सामने डा. रूप सिंह भाटी का मेडिकल स्टोर और क्लीनिक है। रविवार को अपना क्लीनिक बंद करने के बाद घर गाजियाबाद जाने के लिए दादरी तिराहे की ओर पैदल जा रहे थे। जैसे ही वह सब्जी मंडी पहुंचे, पीछे से आए दो बदमाशों में से एक ने उन्हें पकड़ा और दूसरे ने पीठ पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। लहूलुहान होकर चिकित्सक जमीन पर गिर गए। राहगीरों ने तिराहे पर खड़े पुलिसकर्मियों को सूचना दी। लोग तुरंत ही उनको नवीन अस्पताल में लेकर गए। हालत गंभीर होने के चलते गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर अभी तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed