फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two miscreants arrested for stealing by breaking glass of car

कार के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 02 Dec 2021 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested for stealing by breaking glass of car
पुलिस की गिरफ्त में ठक ठक गिरोह के बदमाश। अमर उजाला
नोएडा। कार के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले ठक-ठक गिरोह के दो बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के आठ लैपटॉप, चार मोबाइल, बाइक व चाकू बरामद किए हैं। इनके साथियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह चेकिंग में सेक्टर-98 के पास कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की तो पता चला कि दोनों ठक-ठक गिरोह के बदमाश हैं। इनकी पहचान किरतपुर, बिजनौर निवासी उज्जैर और आमान के रूप में हुई है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि बरामद बाइक दिल्ली से चुराई थी। दोनों घरों के बाहर और बाजारों में खड़ी कारों की रेकी करते थे और शीशा तोड़कर लैपटॉप सहित अन्य सामान चुराते थे। विरोध करने पर चाकू से हमला कर देते थे। आरोपियों के खिलाफ नोएडा सहित दिल्ली के अलग-अलग थानों में 18 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed