फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two lift engineers fall prey to Just Dial scam

Noida News: जस्ट डायल के झांसे में फंसे दो लिफ्ट इंजीनियर

Wed, 14 Jan 2026 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two lift engineers fall prey to Just Dial scam
विज्ञापन


-बदमाशों ने हथियार के बल पर बंधक बनाकर फोन से 2.60 लाख रुपये कर लिए ट्रांसफर
संवाद न्यूज एजेंसी



हथीन। थाना क्षेत्र में जस्ट डायल के जरिए दो इंजीनियरों को फंसाकर लूट और अपहरण किया गया है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के पालम कॉलोनी निवासी पवन राज साहू और उनके साथी अमित पाल लिफ्ट लगाने का काम करते हैं। जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी को पवन के पास जस्ट डायल के जरिए लिफ्ट लगाने की इंक्वायरी आई। क्लाइंट ने नया प्रोजेक्ट दिखाकर उन्हें हथीन बुलाया। 12 जनवरी की शाम करीब 6 बजे दोनों इंजीनियर हथीन के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां उनका इंतजार बाइक सवार दो युवक कर रहे थे।

बदमाशों ने दोनों को एक कार्यालय में ले जाकर बंधक बना लिया। वहां पहले से मौजूद अन्य चार साथी भी थे। अमित के सिर पर तमंचा तानकर उन्हें डराया गया। इसके बाद दोनों को पास के सरसों के खेत में ले जाकर रात करीब साढ़े दस बजे तक पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। बदमाशों ने पीड़ितों के फोेन का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से 2.10 लाख और 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। लूट के बाद बदमाश फोन और स्कूटी की चाबी वहीं फेंककर फरार हो गए। पीड़ितों ने किसी तरह पुलिस थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर जांच की गई। इस मामले को सुलझाने के लिए संबंधित केस की जांच एविटी सीआईए हथीन को सौंपी गई है। लिफ्ट इंजीनियरों को जिस मोबाइल नम्बर के माध्यम से बुलाया गया वह मोबाइल नंबर पुलिस को मिल गया है। संबंधित मोबाइल नंबर की सिम के आधार पर और मोबाइल सर्विलांस के आधार पर आरोपियों की खोज की जा रही है। लूटपाट जहां की गई है वह स्थल हथीन उटावड रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट है। एविटी स्टाफ प्रभारी दीपक गुलिया की टीम ने आरोपियों की खोज के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed