{"_id":"61af7f648c81d44e562038be","slug":"two-killed-and-six-injured-in-three-accidents-on-yamuna-expressway-grnoida-news-noi6200124174","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन हादसों में दो की मौत और छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन हादसों में दो की मौत और छह घायल
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग तीन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तड़के हल्की धुंध के कारण हादसे हुए हैं। वहीं, जेवर में एक ट्रैक्टर की टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे पर एचपी पेट्रोल पंप से पहले तड़के लगभग साढ़े तीन बजे जेवर से नोएडा आ रहा कैंटर दूसरे वाहन से टकरा गया। आगे चल रहे वाहन में पत्थर भरे थे जो बिखर गए। हादसे में कैंटर चालक चंद्रवीर उर्फ रवि उर्फ रविंदर निवासी मानपुर थाना टप्पल अलीगढ़ की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने परिवार को सूचना दे दी है। हालांकि, यह पता नहीं चल सका कि आगे वाहन खड़ा था या ब्रेक मारने के कारण हादसा हुआ।
दूसरा हादसा : एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 4 किमी पर तड़के करीब साढ़े पांच बजे कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर में सवार शाबू निवासी गांव मेहमदाबाद बुलंदशहर, साबिर निवासी गांव मेहमदाबाद गुलावठी बुलंदशहर व ईक्सर निवासी गांव अनवरगंज थाना रबूपुरा, आस मोहम्मद निवासी गांव अनवरगंज रबूपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शाबू (42) की मृत्यु हो गई। वहीं, कंटेनर में सवार टिंकू निवासी गांव जागीराबाद बुलंदशहर व इरफान निवासी गांव जागीराबाद जनपद बुलंदशहर को भी मामूली चोटें आई हैं।
तीसरा हादसा : एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 4 किलोमीटर पर कैंटर और ट्रैक्टर के बीच हादसे के दौरान पीछे से आ रही एक लग्जरी बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। बस में 60 से अधिक यात्री सवा थे। यात्रियों को चोट नहीं आई हैं। सभी यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाकर रवाना कर दिया गया। वहीं, जेवर में झाजर मार्ग पर स्टेट बैंक के सामने ट्रैक्टर चालक ने नगला जहानू निवासी शहनाज को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटे राशिद की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।