फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two drug smugglers arrested, 1.18 kg opium recovered

Noida News: दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 1.18 किग्रा अफीम बरामद

Thu, 16 Oct 2025 12:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 16 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two drug smugglers arrested, 1.18 kg opium recovered
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए-3 की टीम ने मंगवलार रात को अटावला से उरनाला रोड पर नाकाबंदी कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सावेज और निखिल निवासी कैराना यूपी के कब्जे से 1.18 किग्रा अफीम बरामद की है। आरोपी राजस्थान के चित्तौड़ से अफीम लेकर आए थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि मंगलवार रात को उनकी टीम गश्त कर रही थी। उसी समय पुलिस को सूचना मिली कि मतलौडा क्षेत्र में एक काले रंग की कार नौल्था से उरलाना की ओर जा रही है। इसमें मादक पदार्थ हैं। सूचना पर टीम ने अटावला से उरलाना की तरफ आने वाले रोड पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद अटावला की ओर से एक काले रंग की कार आते दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोक लिया। इसमें सावेज और निखिल सवार थे। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उनके पास से 1.18 किग्रा अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शार्टकट पैसे कमाने के लिए बरामद अफीम राजस्थान के चित्तौड़ से कम कीमत पर खरीदकर लाए थे। यह खेप पानीपत और कैराना में सप्लाई करनी थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed