{"_id":"68c31d8a17dfcbc790060418","slug":"two-convicted-in-gangster-case-15-to-be-sentenced-na-news-c-22-1-sknp1018-107322-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पूर्व सैनिक का नाबालिग बेटा लापता, गहने, रिवाल्वर गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पूर्व सैनिक का नाबालिग बेटा लापता, गहने, रिवाल्वर गायब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोचिंग के लिए निकला एक पूर्व सैनिक का 17 वर्षीय बेटा लापता हो गया। घर में रखे शिक्षिका मां के लाखों के गहने, पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर और 70 कारतूस, 48 हजार रुपये गायब हैं। पिता के खाते से 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। शिक्षिका मां ने सीओ को तहरीर देकर एक अपराधी पर बेटे को बरगलाने का शक जताया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।
शहर कोतवाली के मोहल्ला दशमेश काॅलोनी निवासी पूर्व सैनिक अवनीश कुमार दुबे का बेटा युक्तार्थ उर्फ कृष्णा (17) बुधवार सुबह घर से कोचिंग के लिए निकला। देर रात तक नहीं लौटा। तीनों कोचिंगों में फोन किया तो उसके गैरहाजिर होने का पता चला। उसके पास एक टेबलेट है।बृहस्पतिवार सुबह जब प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापक मां शिखा दुबे ने उठकर देखा तो छोटे बेटे की गुल्लक टूटी मिली। उसमें से आठ हजार रुपये गायब थे। सोने की चार चेन, चार अंगूठी, चार जोड़ी कुंडल, एक मंगलसूत्र, एक पेंडल और पति की लाइसेंसी रिवाल्वर गायब मिली। अलमारी में रखे 40 हजार रुपये भी नहीं मिले। अवनीश दुबे के खाते से 50 हजार रुपये मनोज कुमार के नाम के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।
पीड़िता ने सीओ सिटी को तहरीर देकर बताया कि आवास-विकास में एक बड़ी घटना में शामिल अपराधी की बेटे से दोस्ती थी। पुत्र के साथ अनहोनी की आशंका जताई। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। टीम लगा दी गई है। हर बिंदु को ध्यान में रखा जा रहा है।