फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two kids confirmed case of dengue found in Gautam Budh Nagar health department denies 10 bed dengue ward to be formed

गौतमबुद्ध नगर: डेंगू ने दी दस्तक, दो बच्चों में पुष्टि , 10 बेड का वार्ड किया जाएगा तैयार

Fri, 03 Sep 2021 10:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 03 Sep 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
two kids confirmed case of dengue found in Gautam Budh Nagar health department denies 10 bed dengue ward to be formed
dengue - फोटो : istock

कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच डेंगू और मलेरिया ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। जिले में मलेरिया के 24 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। अब सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में एक सप्ताह में दो बच्चों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि इलाज के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


चाइल्ड पीजीआई की कार्यवाहक चिकित्सा निदेशक डॉ. ज्योत्सना मदान ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में जांच के दौरान दो बच्चों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। अस्पताल में एलाइजा किट से जांच की सुविधा उपलब्ध है। वहीं डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वार्ड तैयार करने का फैसला लिया गया है। वार्ड के हर बेड पर मच्छरदानी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने दवाओं का पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिए हैं। अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि शनिवार को अलग डेंगू वार्ड तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने नहीं की डेंगू की पुष्टि
जिले में मलेरिया के साथ डेंगू के मामलों में भी इजाफा हो रहा है, लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग अंजान बना हुआ है। हालांकि, चाइल्ड पीजीआई से हर सप्ताह निर्धारित फॉर्मेट में विभाग को रिपोर्ट भेजी जाती है, बीते सप्ताह की रिपोर्ट शनिवार को भेजी जाएगी। लेकिन पिछले एक माह में डेंगू के और भी मामलों की पुष्टि की बात कही जा रही है।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि डेंगू के 650 से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से किसी में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को बुखार के 97 मरीजों की जांच की गई, जिसमें एक मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई है। अब जिले में मलेरिया के मरीजों की कुल संख्या 24 पहुंच गई है।

विभाग विशेष अभियान के तहत तीन दिन में 6,811 लोगों की स्क्रीनिंग कर चुका है, जिसमें 531 बुखार व खांसी-जुकाम के मरीज मिले हैं। 213 मरीजों की मलेरिया जांच की जा चुकी है, जबकि 29 लोगों की एलाइजा किट से डेंगू जांच की गई है।


टीकाकरण : 7 से चलेगा डोर-टू-डोर अभियान
नोएडा। जिला स्वास्थ्य विभाग 7 से 17 सितंबर के बीच डोर टू डोर अभियान चलाएगा। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोगों को तलाशा जाएगा जिन्होंने अभी तक कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगवाया है। इसके अलावा नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों की भी पहचान की जाएगी। संचारी रोग नियंत्रण के लिए बुखार, खासंी व जुकाम के मरीजों को भी तलाश जाएगा। ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed