Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two boxers from the district will punch in the state level boxing competition.

Noida News: प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पंच लगाएंगे जिले के दो बॉक्सर

Sat, 11 Oct 2025 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
Two boxers from the district will punch in the state level boxing competition.
मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के दो बॉक्सर अतुल और सूरज मेरठ मंडल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 18 मंडलों के बॉक्सरों के साथ पंच लगाते नजर आएंगे। प्रतियोगिता के बॉक्सरों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ हैं। मंडलीय ट्रायल में छह जिलों से 50 से अधिक बॉक्सरों ने भाग लिया।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 13 से 15 अक्तूबर तक पुरुष वर्ग में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें मेरठ मंडल की टीम के साथ-साथ प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

मेरठ मंडल की टीम के चयन के लिए शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। ट्रायल में मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में गौतमबुद्ध नगर के 60-64 किग्रा भार वर्ग में अतुल व 92 से अधिक किग्रा भार वर्ग में सूरज ने शानदार प्रदर्शन कर अपना चयन मंडलीय टीम में कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed