फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested of Ali gang who stole 100 luxury cars

100 लग्जरी कारें चुराने वाले अली गिरोह के दो गिरफ्तार

Thu, 16 Dec 2021 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Two arrested of Ali gang who stole 100 luxury cars
पुलिस की गिरफ्त में लग्जरी कारें चुराने वाले दो आरोपी। अमर उजाला
नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में 100 से अधिक लग्जरी कारें चुराने वाले अली गिरोह के दो बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की कारों को उत्तर पूर्व के राज्यों में बेचते थे। इनके पास से चोरी की दो कारें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-58 पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-62 से बुलंदशहर निवासी साबिर और सतीश को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, दोनों दिल्ली के सईदनगर व खजूरी में रहते हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे रेकी कर मिनटों में लग्जरी कार चुरा लेते थे। दोनों की वर्ष 2007 में अली से दिल्ली में मुलाकात हुई थी। उस समय दोनों भजनपुरा में रहकर बस चलाते थे। फिर ये अली गिरोह में शामिल हो गए। आरोपी आनंद विहार बस अड्डे पर मिलकर कारें चुराने की साजिश रचते थे।
विज्ञापन

घर की महिलाएं करती थीं डील, कार को बोलती थी प्रसाद
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए आरोपी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते थे। इनकी घर की महिलाएं ही मोबाइल पर गिरोह के बदमाशों से डील करती थीं। महिलाएं कार को कोडवर्ड में प्रसाद बोलती थीं और जब भी किसी से मोबाइल पर बात करती थीं तो प्रसाद ले जाने, उठाने जैसी बातें करती थीं। पुलिस महिलाओं की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed