फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two Alligence increased in bike boat case

महाठगी के केस में पुलिस ने बढ़ाईं दो और धाराएं

Fri, 21 Jun 2019 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two Alligence increased in bike boat case
बाइक बोट महाठगी के केस में पुलिस ने बढ़ाईं दो और धाराएं
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बाइक बोट (गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लि.) के मालिक संजय भाटी व अन्य आरोपियों पर पुलिस ने साक्ष्य छिपाने और विश्वास का आपराधिक हनन करने की दो धाराएं और बढ़ा दी हैं। वहीं, पुलिस ने कंपनी की लगभग एक दर्जन कारें भी बरामद की हैं। जबकि और कारों को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को संजय भाटी कोर्ट में पेश हुआ। अब पुलिस जेल जाकर उसका बयान दर्ज करेगी। वहीं, मामले में सामने आए कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश तेज कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, संजय भाटी को बृहस्पतिवार को पुन: रिमांड याचिका पर सुनवाई के लिए अदालत ने तलब किया था। संजय जेल से पेशी पर लाया गया। वहीं, अदालत ने पुलिस को जेल जाकर संजय का बयान दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके बाद अदालत और पांच दिन की रिमांड याचिका पर सुनवाई करेगी। वहीं, पुलिस ने केस में बढ़ाई गईं आईपीसी की धारा 201 और 409 के संबंध में भी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों की एक दर्जन से अधिक लग्जरी कारों को जब्त कर पुलिस लाइन में खड़ा कराया है। बताया जा रहा है कि कुछ बाइक भी पुलिस ने बरामद की हैं। फर्जीवाड़े में पुलिस अब तक केवल विजय कसाना को निवेशकों की सूचना पर अस्पताल से गिरफ्तार कर पाई है। जबकि संजय ने आत्मसमर्पण किया था। इस मामले में अभी कई और गिरफ्तारियां होना बाकी हैं।
विज्ञापन

बाइक बोट कंपनी से जुड़ी कुछ कारें जब्त की गईं है। अन्य कारों को जब्त करने का भी प्रयास किया जा रहा है। फर्जीवाड़े से जुड़े कई और आरोपियों के नाम पूछताछ में सामने आए हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों पर दो धाराएं और बढ़ाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वैभव कृष्ण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed