फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two accused arrested for creating ruckus by making obscene gestures towards a girl outside hotel

होटल के बाहर युवती से अश्लील इशारे: लड़की के दोस्त से आरोपियों का हुआ था विवाद...नशे में की घिनौनी हरकत; Video

Wed, 22 Oct 2025 10:27 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 22 Oct 2025 10:27 PM IST
सार

युवती ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। इसके बाद मंगलवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मोहित, प्रिंस और गोपाल समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन
Two accused arrested for creating ruckus by making obscene gestures towards a girl outside hotel
अश्लील इशारे करते आरोपी कैमरे में हुआ कैद - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-51 में एक होटल के बाहर खड़े होकर युवती को अश्लील इशारे करने और हंगामा करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार देर रात होशियारपुर रेड लाइट के पास से दोनों को दबोच लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले से जुड़े कई अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

सेक्टर-55 निवासी एक युवती 20 अक्टूबर को दोस्त देवेश के साथ सेक्टर-51 स्थित होटल में पार्टी करने गई थी। देर रात तक पार्टी चलने के दौरान आधी रात को मोहित बैसोया अपने दोस्तों प्रिंस बेसौया, गोपाल बिसौया समेत अन्य लोगों के साथ आया। मोहित और उसके साथियों ने होटल के नीचे खड़े होकर युवती को गाली देना शुरू कर दिया। इस दौरान युवकों ने शोर शराबा करते हुए अश्लील इशारे करना शुरू कर दिया। जब युवती व उसके दोस्त ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोरना गांव से किया गिरफ्तार
इस दौरान युवती ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। इसके बाद मंगलवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मोहित, प्रिंस और गोपाल समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया। मंगलवार रात को मोरना गांव निवासी मोहित और प्रिंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य युवक अभी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन

नशे में थे आरोपी
पुलिस की जांच में पता चला कि युवती का दोस्त देवेश प्रॉपर्टी डीलर है। देवेश की आरोपियों से दोस्ती रही है। पैसों को लेकर दोनों पक्षों में तनाव हो गया था। दिवाली वाली रात दो बजे के आसपास देवेश सेक्टर-39 थानाक्षेत्र स्थित एक जगह से खाना लेने गया था। वहां आरोपी मिल गए। यहां दोनों में गाली गलौज और मारपीट हुई।

इसके बाद देवेश सेक्टर-51 स्थित उस होटल पर आया गया, जहां वह साथियों संग पार्टी करने के लिए रुका हुआ था। यहां पर देवेश का दोस्त और उसकी महिला मित्र भी थी। रात तीन बजे के करीब मोहित साथी प्रिंस समेत अन्य के साथ आया और होटल के बाहर हंगामा किया।

इसके बाद वीडियो वायरल हुआ था। जिस वक्त आरोपी अश्लील इशारे कर रहे थे। उस वक्त आरोपी नशे में थे। एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed