फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tussle between husband and wife from TV remote to cooking

पति और पत्नी के बीच टीवी के रिमोट से लेकर खाना बनाने तक में हो रहा झगड़ा

Sun, 23 May 2021 11:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tussle between husband and wife from TV remote to cooking
नोएडा। महामारी से बचने के लिए लोग घरों में बंद हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा जैसी हाईटेक सिटी में कामकाजी दंपती घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं। इस दौरान पति और पत्नी के बीच टकराव बढ़ गया है। टीवी के रिमोट से लेकर किचन में खाना बनाने और बर्तन साफ करने जैसी बातों पर विवाद हो रहा है। इस तरह की कई शिकायतें लगातार पुलिस हेल्पलाइन नंबर से लेकर सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से की जा रही हैं। कमिश्नरेट पुलिस भी ऐसे मामलों को सुलझाने के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग कर रही है।
विज्ञापन

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में कामकाजी दंपती रहते हैं, जो एकल परिवार के रूप में निवास करते हैं। कमिश्नरेट पुलिस को एक महिला ने ऑनलाइन शिकायत की है कि लॉकडाउन के दौरान पति घर से काम कर रहे हैं। इस कारण टीवी देखने से लेकर हर छोटी बातों पर वह नाराज हो रहे हैं। टीवी के रिमोट के लिए घर में लगातार तनाव की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा खाना बनाने, बर्तन साफ करने से लेकर सफाई करने आदि को लेकर भी मनमुटाव की शिकायतें बढ़ गई हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इस तरह के मामलों को निपटाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से पति-पत्नी की ऑनलाइन काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस हेल्पलाइन या अन्य माध्यमों से रोजाना 5 से अधिक शिकायतें मिल रही हैं। पुलिस लगातार इन मामलों का ऑनलाइन निस्तारण कर रही है।
विज्ञापन

इस तरह की ज्यादा शिकायतें आ रही हैं
- पति-पत्नी के बीच खाना बनाने और बर्तन साफ करने को लेकर मनमुटाव।
- मेड नहीं आने पर झाड़ू और पोंछा लगाने को लेकर तनातनी।
- ऑनलाइन ऑर्डर के लिए पसंद और नापसंद को लेकर मनमुटाव।
- टीवी पर मनपसंद शो या सीरियल देखने पर रिमोट के लिए विवाद।
- लॉकडाउन में पति के बिना कारण घर से निकलने पर झगड़ा।
- बच्चे संभालने को लेकर भी में अनबन।
विश्वास से मजबूत होगी रिश्तों की डोर
मनोचिकित्सकों और काउंसलर का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान पति और पत्नी 24 घंटे साथ रह रहे हैं। इस दौरान मेड से लेकर अन्य सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। चारों ओर नकारात्मकता फैली है। इस कारण पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा है। ऐसे में एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखने की जरूरत है। इस संकट काल में पति-पत्नी की जिम्मेदारी बनती है कि एक दूसरे के साथ खुश रहें और आपसी हिचकिचाहट को दूर करें। एक-दूसरे की भावनाओं पर शक ना करते हुए विश्वास को मजबूत करें। दोनों के बीच संवाद होते रहना चाहिए और उलझने की नौबत नहीं आनी चाहिए। घर में सकारात्मक ऊर्जा विवाद दूर रखने में मदद करेगा। इस दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों से लगातार बातचीत करते रहें, इससे तनाव भी दूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी के विवाद को लेकर ऑनलाइन काउंसलिंग की जा रही है और छोटी-छोटी बातों पर होने वाले इन विवादों का निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है।
- सुरेंद्र शुक्ला, डीसीपी, महिला सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed