{"_id":"66437cebdd515fde7e0f780c","slug":"truckers-park-work-will-start-from-june-drivers-will-get-hotel-like-facilities-noida-news-c-23-1-noi1091-31611-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जून से शुरू होगा ट्रकर्स पार्क का काम, चालकों को मिलेगी होटल जैसी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जून से शुरू होगा ट्रकर्स पार्क का काम, चालकों को मिलेगी होटल जैसी सुविधाएं
विज्ञापन
जून से शुरू होगा ट्रकर्स पार्क का काम, चालकों को मिलेगी होटल जैसी सुविधाएं
-ट्रक खड़ा करके कर सकेंगे नींद पूरी, नाममात्र का लिया जाएगा शुल्क, ग्रेनो प्राधिकरण पांच करोड़ रुपये खर्च करके बना रहा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने सिरसा पेरीफेरल टोल के पास ट्रकर्स पार्क योजना को अगले माह यानी जून से शुरू करने तैयारी कर ली है। एक ढाबा और 10 दुकानों को चलाने के लिए प्राधिकरण ने एजेंसी की तलाश शुरू कर दी है। इस परियोजना के पीछे सड़क हादसों में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे न सिर्फ ट्रकों को पार्किंग की जगह मिलेगी बल्कि दूर से सामान लेकर आए ट्रक चालकों को खाने-पीने और नींद पूरी करने की सुविधा दी जाएगी। इससे ट्रक चालक यहां पर होटल जैसा आनंद ले सकेंगे।
दरअसल, यमुना प्राधिकरण और जेपी की ओर से यमुना एक्सप्रेसवे पर साल-2016 से 2020 तक होने वाले सड़क हादसों का सर्वे कराया गया था। इसमें पांच साल में करीब 3700 सड़क हादसे हुए थे। इन हादसों में 713 लोगों की मौत हुई थी। जबकि दो हजार से अधिक लोग घायल हुए थे। जेपी और यमुना, ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों ने शोध में पाया कि 90 फीसदी हादसे नींद की झपकी के कारण हुए थे। अन्य एक्सप्रेसवे के हादसों को देखा और इस पर शोध किया तो पाया गया कि ट्रक या बड़े वाहनों पर चलने वाले चालकों की नींद पूरी नहीं होने के कारण दुर्घटनाएं होती हैं।
अधिकारियों ने बताया कि ट्रकर्स पार्क पर पांच करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। ईस्टर्न पेरीफेरल से ग्रेटर नोएडा की तरफ आने वाले वाहन ट्रकर्स कॉर्नर में रुक कर विश्राम कर सकेंगे। जब यमुना और पेरीफेरल को इंटरचेंज से जोड़ दिया जाएगा तो वहां से आने वाले चालक भी इसका लाभ ले सकेंगे। चालकों के ट्रक में माल की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहेंगे और सामान चोरी न हो इसके लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। ट्रकर्स पार्क में 100 ट्रकों के खड़े होने के लिए पार्किंग, एक अस्थायी ढाबा व 10 दुकानें, सुलभ शौचालय, ग्रीन बेल्ट में बैठने के लिए सीट प्लेटफॉर्म व पेड़-पौधे आदि लगाए जाएंगे। इसके पास ही रोड की दूसरी तरफ सीढ़ीनुमा पहाड़ भी बनाया जाएगा, जिसमें खूबसूरत हरे-भरे पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
ट्रकर्स पार्क का काम पूरा हो चुका है और आचार संहिता खत्म होने के बाद टेंडर प्रक्रिया के बाद इसे चालू कराया जाएगा। इसके चालू होने से ट्रक चालक आराम कर सकेंगे। इससे हादसों में भी कमी आएगी।
रवि कुमार एनजी, ग्रेनो प्राधिकरण।