{"_id":"68bd9423e6d376d868016b9d","slug":"truck-driver-hit-advocate-grnoida-news-c-23-1-lko1064-74332-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रक चालक ने कार को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रक चालक ने कार को मारी टक्कर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में अधिवक्ता बाल-बाल बच गए। पुलिस को दी तहरीर में याकूबपुर गांव के अधिवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि वह अपनी कार से 3 सितंबर की शाम घर लौट रहे थे। अल्फा-1 गोलचक्कर के पास एक ट्रक ने उनकी कार को दाहिनी ओर से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वह जैसे-तैसे गाड़ी से बाहर निकले। उन्होंने देखा कि ट्रक चालक शराब के नशे में धुत था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।