फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   triple talaq's first case register in tawdu

तावडू में तीन तलाक का पहला मामला आया सामने, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Tue, 27 Aug 2019 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
triple talaq's first case register in tawdu
सांकेतिक तस्वीर

केंद्र सरकार द्वारा मुस्लिम महिलाओं को हक दिलाने के लिए तीन तलाक कानून बनाए जाने के एक महीने बाद तावडू में ऐसा पहला मामला दर्ज किया गया। विवाहिता के साथ मारपीट के दौरान तीन तलाक देकर घर से निकाले जाने के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला वसीमा पुत्री जमील अहमद निवासी गांधी नगर तावडू ने बताया कि गत 22 अक्तूबर 2017 को मुस्लिम रिवाज के अनुसार उसकी शादी शाहरुख पुत्र असरु निवासी गांव व थाना पिनगवां जिला नूंह के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसके रंग रूप को लेकर ताना कसते हुए मारपीट व गाली गलौच करने लगे।
विज्ञापन


कई बार उसके मायके वालों ने समझाया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। पीड़िता का आरोप है कि गत 19 अगस्त को आरोपी पति शाहरुख, ससुर असरु, सास बातुनी व देवर वकील ने मिलकर बेरहमी से उसके साथ मारपीट की। इसके अगले दिन 20 अगस्त को आरोपियों ने उसे घर में रखने से मना कर दिया और पति शाहरुख ने उसे तीन बार तलाक बोलकर आजाद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर पीड़िता की मां ससुराल पहुंची लेकिन आरोपियों ने अभद्रता व जान से मारने की धमकी देते हुए मां-बेटी को घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति शाहरुख, ससुर असरु, सास बातूनी व देवर वकील के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ राइट ऑन मैरिज एक्ट 2019 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed