फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tricolor rally taken out from police line

Noida News: पुलिस लाइन से निकाली गई तिरंगा रैली

Tue, 12 Aug 2025 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Tricolor rally taken out from police line
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में मंगलवार को अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार की उपस्थिति में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान-2025 को सफल बनाने के लिए तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली सूरजपुर पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर घंटा चौक, एलजी चौक होते हुए परी चौक तक पहुंची और वापस रिजर्व पुलिस लाइन में संपन्न हुई। रैली में विभिन्न थानों से लगभग 60 दो-पहिया वाहनों पर सवार 120 पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को लहराते हुए एकता, सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया तथा सभी नागरिकों से अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) आरके गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) ट्विंकल जैन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed