Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trials for the National Netball Championship will be held on November 22.

Noida News: राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए 22 नवंबर को होंगे ट्रायल

Sat, 14 Nov 2026 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Trials for the National Netball Championship will be held on November 22.
मलकपुर स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन, बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को मिलेगा राज्य स्तरीय ट्रायल में मौका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। 44वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत गौतमबुद्धनगर में 22 नवंबर को सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन 29 नवंबर को बागपत में होने वाले राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए किया जाएगा।


मलकपुर स्टेडियम के नेटबॉल प्रशिक्षक शिलांकुर केन ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में सीनियर महिला खिलाड़ियों के खेल कौशल, फिटनेस और प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। स्टेडियम में नियमित अभ्यास करने वाली पांच खिलाड़ियों का ट्रायल के लिए चयन लगभग तय है। उनसे राज्य स्तरीय चयन में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने खिलाड़ियों से पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ ट्रायल में हिस्सा लेने की अपील की। राज्य स्तरीय चयन में सफल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed