फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trials for state level games will be held on 4th in Tejli

Noida News: प्रदेशस्तरीय खेल के लिए चार को तेजली में होंगे ट्रॉयल

Sun, 02 Nov 2025 12:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 02 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Trials for state level games will be held on 4th in Tejli
तेजली खेल परिसर। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। खेल विभाग की ओर से प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। यह प्रतियोगिता 11 से 13 नवंबर तक करवाई जानी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला विभाग की ओर से ट्रॉयल लिया जा रहा है। इसके लिए तेजली खेल परिसर में सीनियर वर्ग के लिए महिला व पुरुष खिलाड़ियों का चार नवंबर को सुबह नौ बजे ट्रॉयल लिया जाएगा।
खेल विभाग की तैराकी, बैडमिटन, हैंडबॉल व वालीबॉल की प्रतियोगिता अंबाला में होगी। वहीं, एथलेटिक्स व बास्केॉबॉल की प्रतियोगिता पंचकूला में करवाई जानी है। जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को ट्रॉयल प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लिए चार नवंबर को तेजली खेल परिसर में सुबह पंजीकरण करवाना होगा। चयन के बाद खिलाड़ियों के मौके पर दस्तावेज बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि तैराकी प्रतियोगिता का ट्रॉयल संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के स्वीमिंग पूल में लिया जाएगा। वहीं, अन्य सभी प्रतियोगिता के ट्रॉयल तेजली खेल परिसर में लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 11 से 13 नवंबर तक पंचकूला में लड़कियों की सभी 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 और 10,000 मीटर की दौड़ के साथ 110, 400 मीटर हर्डल, 3000 मीटर स्टेपेल चेज, ऊंची व लंबी कूद, पोल वाल्ट, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्क थ्रो, 4 गुणा 100 रिले दौड़, 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़, 3000 मीटर रेसवॉक, 5000 मीटर रेसवॉक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बॉस्केटबॉल की प्रतियोगिता भी पंचकूला में करवाई जाएगी। इसके अलावा अंबाला तैराकी की 50, 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर फ्री स्टाइल, 50, 100 व 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक तैराकी, बटरफ्लाई स्ट्रोक की 50, 100 व 200 मीटर, इंडिविजुअल मेडले 200 व 400 मीटर, रिले 4 गुणा 200 मीटर फ्री स्टाइल, रिले 4 गुणा 100 फ्री स्टाइल, मेडले रिले 4 गुणा 100 मीटर, मिक्स रिले 4 गुणा 50 मीटर तैराकी प्रतियोगिता के लिए ट्रॉयल लिए जाएंगे। इसके अलावा बैडमिंटन, हैंडबॉल व वालीबॉल के लिए भी ट्राॅयल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed