{"_id":"6050df968ebc3ee64f1cdf76","slug":"travel-in-pod-taxi-will-start-with-noida-airport-grnoida-news-noi5717000157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा एयरपोर्ट के साथ ही शुरू होगा पॉड टैक्सी में सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा एयरपोर्ट के साथ ही शुरू होगा पॉड टैक्सी में सफर
विज्ञापन
पॉड टैक्सी
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश की पहली पॉड टैक्सी नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के साथ ही दौड़ने लगेगी। फिल्म सिटी से एयरपोर्ट के बीच करीब 5.5 किलोमीटर में इसे चलाया जाएगा। यमुना प्राधिकरण ने मंगलवार को इसकी फिजबिलटी रिपोर्ट और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने की जिम्मेदारी भारत सरकार की संस्था इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड को दे दी है। उम्मीद है एक माह में रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद प्रदेश सरकार से मंजूरी लेकर ग्लोबल टेंडर के जरिए कंपनी का चयन होगा।
दरअसल, नोएडा एयरपोर्ट के आसपास सिटी साइट विकसित की जानी है। इसमें मल्टीनेशनल कंपनियों के दफ्तर और बड़े कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स भी होंगे। यीडा के सेक्टर 21 में फिल्म सिटी भी बनने जा रही है, जिसमें फिल्मी कलाकार भी खूब आएंगे। नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच 5.5 किलोमीटर की दूरी में पर्यटन केंद्र विकसित होगा, जिससे पर्यटकों का आवागमन काफी बढ़ेगा।
इसके अलावा टॉय सिटी, अपैरल पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क और एमएसएमई क्लस्टर भी उसी के आसपास विकसित हो रहे हैं। इस दूरी को तय करने के लिए कोई अत्याधुनिक परिवहन के साधन प्रस्तावित नहीं हैं, सिर्फ निजी वाहन ही विकल्प हैं। ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट तक प्रस्तावित मेट्रो रूट पर फिल्म सिटी के बाद सीधे नोएडा एयरपोर्ट पर स्टॉपेज है। इससे फिल्म सिटी व उसके आसपास काम करने वालों को नोएडा एयरपोर्ट तक आने-जाने में परेशानी होगी। इस वजह से फिल्म सिटी और नोएडा एयरपोर्ट के बीच पॉड टैक्सी चलाने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन
50-60 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर आएगा खर्च
पॉड टैक्सी को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रति किलोमीटर 50 से 60 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। ऐसे में इस रूट पर करीब 300 करोड़ रुपये के खर्च का आकलन है। इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कार्पोरेशन लिमिटेड 12 से अधिक पोर्ट पर काम कर चुकी है। मुंबई व हैदराबाद में पॉड टैक्सी परियोजना पर काम कर रही है। संस्था ने एक माह में रिपोर्ट देने का दावा किया है। रिपोर्ट में राइडरशिप, अलाइनमेंट, ग्राफिक सर्वे, स्टेशनों का ले-आउट, मेट्रो व हाई स्पीड रेल कनेक्टीविटी आदि का ब्योरा देगी।
ग्रेनो तक दूसरे चरण में चलेगी
पहले चरण में फिल्म सिटी से नोएडा एयरपोर्ट के बीच और दूसरे चरण में नोएडा एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा तक पॉड टैक्सी चलेगी। इसे यमुना एक्सप्रेसवे के साथ-साथ 60 मीटर रोड पर बनाया जा सकता है। पहले फेज की परियोजना रिपोर्ट आने के बाद अलाइनमेंट पता चल सकेगा।
पॉड टैक्सी की परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कार्पोरेशन को दे दी है। रिपोर्ट आने से पता चलेगा कि इस रूट पर कितनी राइडरशिप और इसे बनाने में कितना खर्च आएगा। नोएडा एयरपोर्ट के साथ ही इसे भी शुरू करने की योजना है। डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
एयरपोर्ट में एकत्र पानी को जेवर और पतवाहा नाले से निकाला जाएगा
नोएडा एयरपोर्ट से पानी निकासी की योजना तैयार कर ली गई है। यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया की अध्यक्षता में मंगलवार को सिंचाई विभाग की बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि नोएडा एयरपोर्ट में एकत्रित पानी को जेवर नाला और पतवाहा नाले से निकाला जाएगा। दोनों नाले अलग-अलग दिशा में बहते हैं।
एयरपोर्ट परिसर से पानी निकासी के लिए नाले बनेंगे, जो कि इन दोनों बड़े नालों से जुड़ेंगे। पतवाहा नाले को एयरपोर्ट की परिधि से डायवर्ट करने के लिए भी योजना है। इस पर करीब 26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि नालों के डायवर्जन से आसपास रहने वालों को परेशानी नहीं होगी। एयरपोर्ट की जरूरत को देखते हुए डायवर्जन किया जा रहा है।