{"_id":"69f0da28ca18147cbb0369c4","slug":"training-given-for-the-by-election-of-the-councilor-noida-news-c-491-1-gnd1001-6383-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सभासद के उपचुनाव के लिए दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सभासद के उपचुनाव के लिए दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर नगर पंचायत के वार्ड-12 में सभासद पद के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए मंगलवार को कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी भी मौजूद रहे। मास्टर ट्रेनर ने कर्मचारियों को चुनाव को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुचारू रूप से पूरा कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इसमें पोलिंग पार्टियों के गठन, निर्वाचन प्रक्रिया, मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं तथा मतदान से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। दूसरा प्रशिक्षण 4 मई को दिया जाएगा। इस दौरान जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप सिंह, निर्वाचन के रिटर्निंग अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि तीनों प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित हो चुके हैं। चुनाव अधिकारी इनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। सभी प्रत्याशियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह चुनाव आयोग की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर ही प्रचार प्रसार करें। उन्होंने बताया कि पांच मई को मतदान होगा। सात मई को मतगणना होगी और विजेता की घोषणा कर दी जाएगी।