फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traffic rules were broken 16.5 lakh times

Noida News: सात माह में 16.5 लाख बार टूटे ट्रैफिक नियम

Tue, 26 Aug 2025 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Traffic rules were broken 16.5 lakh times
- दो पहिया वाहन चालकों की मनमानी से ट्रैफिक पुलिस भी परेशान
विज्ञापन

-कुल चालानों में सबसे अधिक चालान दोपहिया वाहनों के
हर्ष मिश्रा



नोएडा। लापरवाही की वाकई हद हो गई है। लोगों की मनमानियों के आगे अब ट्रैफिक पुलिस भी नतमस्तक नजर आ रही है। लोगों को नियमों का पालन कराने के लिए कई तरह के अभियान चलाए गए कई नियम बनाए गए, लेकिन इनपर अमल कराने में खुद ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। विभाग से मिला एक चौकाने वाला आंकड़ा इसकी गवाही देता है। इसके अनुसार, सात माह में 16.5 लाख बार लोगों की ओर से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया गया है। इनमें दोपहिया वाहन चालकों की संख्या अधिक है। सड़क दुर्घटाएं भी बढ़ी हैं। इस सबके बावजूद वाहन चालक हैं कि मानने को तैयार नहीं हैं।
फिर चाहे वह बिना हेलमेट के चलना हो या फिर ओवरस्पीड में वाहन को दौड़ाना हो। लाल बत्ती पर न रुकने की तो इन्होंने जैसे कसम ही खाई हो। उसमें भी चालान प्रतिशत दोपहिया वाहनों का अधिक है। दो पहिया वाहन चालकों में सबसे अधिक नियम बिना हेलमेट के चलने वाले वाहन चालकों ने तोड़े हैं। ऐसे करीब नौ लाख से अधिक चालान हुए हैं। इसके बाद लाल बत्ती पर न रुकने की प्रवृत्ति सबसे अधिक देखने को मिल रही हैं। वहीं तीसरे नंबर पर ओवरस्पीडिंग के चालान हुए हैं। यह संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस लगातार इन लोगों पर कार्रवाई भी कर रही है लेकिन लोगों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

------------------
बीते वर्ष के मुकाबले हादसे बढ़े
आंकड़ों के अनुसार बीते वर्ष की तुलना में हादसों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। और यह तब है जब संबंधित विभागों को शासन से निर्देश मिले हुए हैं कि हर हाल में हादसों की संख्या में कमी लाने का काम किया जाना है। मई तक ही बीते वर्ष से पांच प्रतिशत तक हादसों की संख्या भी बढ़ी है। बता दें कि नियम तोड़ने में निजी वाहनों के साथ साथ कॉमर्शियल वाहन भी पीछे नहीं है। इनकी ओर से भी जमकर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------
अभियान भूले अधिकारी



जाहिर है कि परिवहन विभाग , ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और हेलमेट के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस अभियान को बड़े जोर-शोर से शुरू किया था। सभी पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, नो फ्यूल के होर्डिंग्स और पंपलेट्स लगाने और सीसीटीवी से निगरानी के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया है कि कई पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के वाहन चालकों को आसानी से पेट्रोल दिया जा रहा है।


------



जो भी वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं ऐसे वाहन चालकों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। दो पहिया वाहन चालकों पर भी लगातार नकेल कसी जा रही है। फिलहाल यह कार्रवाई जारी रहेगी।

-लखन सिंह यादव डीसीपी ट्रैफिक नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed