{"_id":"691e0de06c6f125518068c69","slug":"traffic-rule-na-news-c-104-1-slko1011-115814-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्र-छात्राओं को बताए यातायात नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्र-छात्राओं को बताए यातायात नियम
Thu, 20 Nov 2025 12:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। यातायात माह के तहत बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय संभारपुरवा में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क हादसों में ज्यादातर मौतें सिर में लगी चोट के कारण होती हैं, जिससे हेलमेट लगाकर बचा जा सकता है।
बताया कि हेलमेट लगाने वाले ज्यादातर लोग हादसे का शिकार होने पर भी मौत से बच जाते हैं। ऐसे में आप सभी अपने अभिभावकों व पड़ोसियों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करें। एएसपी ने सीट बेल्ट के प्रयोग, वाहन की गति व मादक पदार्थ का सेवन न करने के प्रति भी जागरूक किया।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के तरीके भी बताए। उन्होंने बताया कि ओटीपी व बैंक विवरण किसी से साझा न करें और संदिग्ध लिंक व कॉल को उठाने से बचें।