फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic police themselves engaged with shovel to end the jam

Noida: दलदली मिट्टी में फंसे वाहन, जाम खत्म करने के लिए खुद फावड़ा लेकर जुटी ट्रैफिक पुलिस

Fri, 26 Jul 2024 09:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2024 09:42 PM IST
सार

शनिवार से शुरू हुई समस्या छठवें दिन भी सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के बीच बनी रही। यहां सुबह करीब नौ बजे से ही जाम की स्थिति बननी शुरू हो गई। ट्रैफिक पुलिस की टीम पहुंची और स्थिति को ठीक करने की कोशिश की।

विज्ञापन
Traffic police themselves engaged with shovel to end the jam
Noida Traffic Police - फोटो : PTI

विस्तार

सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के पास गड्ढा नहीं भरे जाने के कारण शुक्रवार को लगे जाम को खत्म करने के लिए खुद ट्रैफिक पुलिस फावड़ा लेकर पहुंच गई। समतल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान गड्ढे को भरने में जुटे रहे। इसके बाद भी दलदली मिट्टी की वजह से जाम लग गया। फंसे वाहनों को निकलने के लिए बेरीकेड लगाकर बीच की लेन से गुजारा गया। इससे देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


शनिवार से शुरू हुई समस्या छठवें दिन भी सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के बीच बनी रही। यहां सुबह करीब नौ बजे से ही जाम की स्थिति बननी शुरू हो गई। ट्रैफिक पुलिस की टीम पहुंची और स्थिति को ठीक करने की कोशिश की। टीएसआई शाने आलम के साथ पहुंचे कांस्टेबल यासीन ने फावड़े का इंतजाम किया। इसके बाद खुद ही फावड़े से मिट्टी ठीक कर वाहनों को निकालने का प्रयास किया। मिट्टी के दलदली होने से वाहन फंसने लगे।
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन के पास गड्ढ़े के अलावा सीएनजी पंप के बाहर वाहनों की लगी लाइन से भी जाम की समस्या बनी रही। जाम लगने के कारण करीब दस मिनट तक लोगों को जाम में फंसना पड़ रहा है। शुक्रवार को पूरे दिन एक किमी तक लंबा जाम पूरे दिन रहा। कई बार बच्चों के स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी इस जाम में फंसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण से नहीं मिली मदद
डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने बताया कि लगातार प्राधिकरण के इंजीनियरों से संपर्क किया जा रहा है। इसके बाद भी सड़क का पैचवर्क नहीं हो सका है। क्षेत्रीय अवर अभियंता का कहना है कि इसमें सात दिन लग जाएंगे। हम जितना प्रयास ट्रैफिक जाम लगने से रोकने के लिए कर सकते हैं, कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed