{"_id":"6adccde1721d7b320b0ff79d","slug":"traffic-jam-on-the-main-road-due-to-the-weekly-market-noida-news-c-491-1-gnd1012-11853-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: साप्ताहिक बाजार से मुख्य मार्ग पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: साप्ताहिक बाजार से मुख्य मार्ग पर जाम
Sat, 24 Oct 2026 08:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 24 Oct 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
साप्ताहिक बाजार से दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग पर जाम, हादसे का खतरा
बिलासपुर (संवाद)। दनकौर-सिकंदराबाद मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय के सामने प्रत्येक शनिवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार से जाम की समस्या बनी रहती है। दुकानदार सड़क किनारे ठेली और तांगे खड़े कर दुकानें लगाते हैं। खरीदारी करने आने वाले लोग भी अपने वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं। इससे यातायात बाधित होता है और हादसे का खतरा बढ़ जाता है। शनिवार दोपहर को मार्ग पर भीषण जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में स्कूल बसें भी फंस गईं, जिससे लोगों को परेशानी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रत्येक शनिवार को ऐसी स्थिति बनती है। इसके बावजूद पेंठ के ठेकेदार, नगर पंचायत और पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की है।