{"_id":"6a3561413576537d840af2e2","slug":"traffic-is-getting-held-up-due-to-a-pillar-on-the-road-noida-news-c-1-noi1095-4413176-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क पर पिलर आने से फंस रहा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क पर पिलर आने से फंस रहा ट्रैफिक
विज्ञापन
सड़क पर पिलर आने से फंस रहा ट्रैफिक
सीएक्यूएम ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को भेजा पत्र
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 के सामने सड़क पर बने पिलर को हटाने की तैयारी है। यहां नोएडा प्राधिकरण ने पीछे से सड़क चौड़ी करवाई है। अब आगे वाला ट्रैफिक सड़क पर खड़े पिलर की वजह से फंस रहा है। जाम लगने की वजह से प्रदूषण भी बढ़ रहा है।
समस्या सामने आने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने पिलर हटवाने के लिए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र भेजा है। पत्र में समस्या निस्तारण के लिए कहा गया है। इसके पहले प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल से पिलर शिफ्ट कराने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को पत्र भेजा गया था। इस पर जवाब आया था कि यह काम नोएडा प्राधिकरण को अपने खर्च पर दिल्ली मेट्रो के तकनीकी टीम की निगरानी में करवाने होंगे। यह सुनिश्चित करना होगा कि मेट्रो संचालन पर कोई असर न पड़े। इसके साथ ही अगर कोई क्षति पहुंचती है तो इसकी जिम्मेदारी भी नोएडा प्राधिकरण की होगी। इस जवाब के डेढ़ साल बाद पिलर को लेकर चर्चा बंद हो गई थी।
इस तरह से फंसता है मॉडल टाउन व अंडरपास में जाने वाला ट्रैफिक
सेक्टर-62 से 71 के बीच बनी सड़क (रोड नंबर-6) पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन की दो एफओबी उतरती हैं। एक एफओबी सेक्टर-63 की तरफ उतरती है, जिससे सेक्टर-58, 59, 71, 63 की ओर जाने वाले मेट्रो यात्रियों का आवागमन होता है। एक एफओबी पूरी सड़क को पार कर सेक्टर-62 में उतरती है। इस एफओबी का एक पिलर सेक्टर-71 की ओर से आकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, गाजियाबाद, मॉडल टाउन गोल चक्कर की ओर जाने वाला ट्रैफिक के बीच में आ रहा है।
विज्ञापन
पहले हट चुका है सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के एफओबी का पिलर
इसके पहले ऐसा ही एक फुट ओवर ब्रिज का पिलर नोएडा प्राधिकरण व दिल्ली मेट्रो के बीच 2022 में मुद्दा बना था। यह पिलर ब्लू लाइन मेट्रो के सेक्टर-52 स्टेशन की एफओबी का था। पिलर मेट्रो स्टेशन व सेक्टर-71 अंडरपास के बीच बनी सड़क पर आ रहा था। इस वजह से यहां पर सेक्टर-71 चौराहे से होशियारपुर की ओर जाने वाला ट्रैफिक फंस रहा था। आखिर में नोएडा प्राधिकरण ने इस पिलर शिफ्टिंग के काम में आने वाले खर्च का भुगतान दिल्ली मेट्रो को किया था। दिल्ली मेट्रो ने 2023 में करीब 3 महीने में यह पिलर हटाकर अंडरपास की दीवार ऊंची कर उस पर शिफ्ट किया था।