{"_id":"6af885413be4a2dfa60f5eb9","slug":"traffic-congestion-at-the-bus-stand-due-to-haphazard-parking-noida-news-c-491-1-gnd1012-12540-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बस अड्डे पर अव्यवस्थित पार्किंग से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बस अड्डे पर अव्यवस्थित पार्किंग से लग रहा जाम
Sat, 14 Nov 2026 09:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। कस्बे के बस अड्डे पर सड़क किनारे वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है। इससे दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। राजेंद्र इंटर कॉलेज से राजकीय कृषि फार्म तक सड़क पर यह समस्या बनी हुई है। बस अड्डे पर फल-सब्जियां खरीदने और बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। कस्बे में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर वाहनों की कतार लग जाती है। इससे आवागमन के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती और वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ता है।
विज्ञापन
