फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jewar Airport Lay Foundation: Traffic Advisory Issued For The Foundation Stone Laying Program Of Noida Airport

नोएडा एयरपोर्ट: पीएम मोदी कल करेंगे शिलान्यास, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, पढ़कर ही निकलें घर से बाहर

Wed, 24 Nov 2021 11:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 24 Nov 2021 11:58 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे व जेवर की तरफ से आने वाले वीआईपी वाहनों को कार्यक्रम स्थल के बराबर से बनवारीवास मार्ग पर स्थित पार्किंग नंबर-8 में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Jewar Airport Lay Foundation: Traffic Advisory Issued For The Foundation Stone Laying Program Of Noida Airport
किसानों ने किया पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इस कारण जिला यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 25 नवंबर को कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से अपील की गई है कि वह दिशा-निर्देश देखकर ही निकलें। वहीं, अन्य जगह जाने वाले भी रूट देखकर ही घर से निकलें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


किस पार्किंग में कहां से प्रवेश

  • यमुना एक्सप्रेसवे व जेवर की तरफ से आने वाले वीआईपी वाहनों को कार्यक्रम स्थल के बराबर से बनवारीवास मार्ग पर स्थित पार्किंग नंबर-8 में भेजा जाएगा।
  • विज्ञापन
  • बुलंदशहर, सिकंदराबाद व खुर्जा से आने वाले वीआईपी और मीडिया के लिए रन्हेरा चौकी पर पार्किंग नंबर-4 में इंतजाम।
  • यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते व जेवर की तरफ से सभा स्थल पर आने वाले बस, ट्रैक्टर किशोरपुर गांव से आगे जेवर-बुलंदशहर मार्ग पर बायीं तरफ बनी पार्किंग नंबर 1 में जाएंगे। इसी रूट से आने वाली कारों व बाइक के लिए दायीं तरफ बनी पार्किंग नंबर-2 में इंतजाम है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • खुर्जा, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, दादरी से ककोड, झांजर होते हुए आने वाली बसें, ट्रैक्टरों के लिए रन्हेरा चौकी से पहले रोड के बायीं तरफ पार्किंग-5 में बनाई गई है।
  • जेवर-खुर्जा मार्ग से आने वाले सभी छोटे वाहन कार, बाइक, ट्रैक्टर थोरा से रोही गांव को जाने वाले मार्ग से रोही गांव में बनी पर्किंग नंबर-7 में पहुंचेंगे।
  • दयानतपुर फलैदा की तरफ से नगला छीतर होते हुए आने वाली कारें, बाइक पार्किंग नंबर 9 में पहुंचेंगी।
  • मीडिया के सभी वाहन फलैदा कट से होते हुए करौली, नगला हुकमसिंह रजवाहे से होते हुए नगला छीतर गांव मार्ग से पार्किंग नंबर 3 में पहुंचेंगे।


अन्य जगह से जाने वाले वाहनों के लिए रूट

  • बुलंदशहर-सिकंदराबाद से जेवर की ओर जाने वाले यातायात को झाजर से जहांगीरपुर की ओर भेजा जाएगा।
  • यमुना एक्सप्रेसवे, पलवल, नोएडा, जेवर से सिकंदराबाद, बुलंदशहर की ओर जाने वाला यातायात जेवर-खुर्जा मार्ग पर जहांगीरपुर से कस्बा झाजर होकर जाएगा।
  • जेवर-बुलंदशहर मार्ग पर साबौता तिराहे पर बैरियर लगेंगे।
  • थोरा गांव भट्टा तिराहा पर बैरियर लगाकर कार्यक्रम स्थल की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा। जनसभा में आने वाले छोटे वाहन पार्किंग पी-7 में जा सकेंगे।
  • फरीदाबाद से आकर नगला गांव की ओर जाने वाले यातायात को यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे फलैदा रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed