फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traders of Sector-23 are yearning for basic facilities

Noida News: मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे सेक्टर-23 के व्यापारी

Thu, 14 Aug 2025 05:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Traders of Sector-23 are yearning for basic facilities
- अमर उजाला संवाद में व्यापारियों ने कहा-मार्केट में स्ट्रीट लाइटें पर्याप्त नहीं, सेक्टर की नहीं होती नियमित सफाई
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-23 स्थित मार्केट के व्यापारी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। व्यापारियों का दावा है कि कई बार शिकायत के बाद भी संबंधित अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। सेक्टर-12, 22 के पास होने की वजह से यहां रहने वाले लोग भी यहां का रुख करते हैं। ऐसे में यह सुविधाएं नहीं मिलने से व्यापार प्रभावित हो रहा है।

बृहस्पतिवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि मार्केट के आसपास सफाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। झाड़ू भी समय से नहीं लगती है। स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों को लोगों को परेशानी होती है। मार्केट में महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। जो शौचालय है उसकी सफाई नहीं होती। इनकी स्थिति जर्जर हो गई है। सीवर की सफाई नहीं होने की वजह से बारिश होने पर जलभराव की समस्या तक झेलनी पड़ रही है। मार्केट में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। इस सभी वजहों से व्यापार काफी हद तक प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


कोट्स

मार्केट में कई समस्याएं हैं। संबंधित अधिकारियों से शिकायतें की जाती हैं पर उसकी सुनवाई नहीं होती। - एम अली
कई सारे कार्य व्यापारियों की ओर से पैसे जमा कर कराए गए हैं। अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता - दुष्यंत सिंह
मार्केट में महिलाओं के लिए भी शौचालयों की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके निर्माण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए - आशीष
मार्केट में बिजली के तार लटक रहे हैं। कभी भी हादसा हो सकता है। पहले भी एक-दो हादसे हो भी चुके हैं। - अंकित कुमर
नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है जिसकी वजह से मार्केट में आए दिन समस्याएं बन रही हैं। - अराध्य
प्राधिकरण की लापरवाही का खामियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। - गुलफाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed