फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tomorrow the village court will be inaugurated in village Mohana.

Noida News: कल गांव मोहना में ग्राम न्यायालय का होगा उद्घाटन

Tue, 23 Sep 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow the village court will be inaugurated in village Mohana.
जिला सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार ग्राम न्यायालय एक्ट 2008 के तहत गांव मोहना में ग्राम न्यायालय स्थापित की जा रही है। इसका उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग बुधवार 24 सितंबर को करेंगे। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रितु यादव ने बताया कि यह ग्राम न्यायालय प्रत्येक बुधवार को लगेगी। इसमें न्यायिक अधिकारी फरीदाबाद सेशन डिवीजन से नियुक्त किए जा चुके हैं। इसमें मोहना तहसील क्षेत्र के गांव अटाली, शाहजहांपुर, अरुआ, नरियाला, नारहावली, महमदपुर, हीरापुर, मौजपुर, फजुपुर, पैनहेरा खुर्द और कलां, अटेरणा चांदपुर, दयालपुर के मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा। ताकि लोगों को अपने गांव में शीघ्र न्याय मिल सके।

दीवानी, रिकवरी पेमेंट ऑफ वेजेज एक्ट, मिनिमम वेजेज एक्ट, क्रिमिनल केस, घरेलू हिंसा आदि के केस न्यायालय में रखे जाएंगे। इसका उद्देश्य लोगों को उनके गांव में ही ग्राम न्यायालय लगाकर मुकदमों का जल्दी से जल्दी फैसला करना है। उपरोक्त गांवों से संबंधित केसों की लिस्ट जिला कोर्ट फरीदाबाद के भूतल पर स्थित नोटिस बोर्ड पर और एक लिस्ट जिला बार एसोसिएशन के ऑफिस में भेजी जा चुकी है। यदि किसी भी व्यक्ति को अपने केसों से संबंधित पूरी जानकारी नहीं मिली है तो वह ई कोर्ट एप पर जाकर चेक कर सकता है और अपने केस की पैरवी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed