फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Told about the measures to prevent cyber crimes

Noida News: साइबर अपराधों से बचाव के उपायों को बताया

Tue, 21 Oct 2025 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Told about the measures to prevent cyber crimes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-1 में साइबर जागृत भारत : एक सुरक्षित डिजिटल भविष्य का निर्माण विषय पर ऑनलाइन जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा। यह सत्र गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आईजी लक्ष्मी सिंह ने फिशिंग, ऑनलाइन ठगी, हैकिंग, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम में एनएसटीआई के विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में स्टाफ शामिल हुए। इस दौरान सभी ने अपने प्रश्न पूछे और साइबर सुरक्षा से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की। संस्थान की प्राचार्या शशि माथुर ने कहा कि आज के दौर में डिजिटल साक्षरता हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। हमारे विद्यार्थी भविष्य के विशेषज्ञ हैं, इसलिए उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए। प्राचार्या ने कहा कि एनएसटीआई का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल व्यावसायिक प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि उन्हें सामाजिक और डिजिटल जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed