{"_id":"63e7bde66afe771f3d0fb835","slug":"together-with-the-family-the-girl-stabbed-the-fiance-with-a-knife-noida-news-c-340-1-del1011-5245-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: परिजनों के साथ मिलकर युवती ने मंगेतर को चाकू से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: परिजनों के साथ मिलकर युवती ने मंगेतर को चाकू से गोदा
विज्ञापन
वैलेंटाइन वीक मनाने के बहाने सिविल लाइंस के बोंटा पार्क में बुलाया
एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती, युवती व नाबालिग भाई को पकड़ा
इंजीनियर के परिवार का आरोप युवती ने किया आर्थिक शोषण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सिविल लाइंस स्थित बोंटा पार्क में एक युवती ने परिजनों के साथ मिलकर मंगेतर सिविल इंजीनियर को चाकू से गोद दिया। गंभीर हालत में गौतम चौधरी (25) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर साधना (19) व 15 वर्षीय भाई को पकड़ लिया है। दरभंगा निवासी गौतम की सोशल मीडिया के जरिये साधना से दोस्ती हुई थी। दोनों की शादी भी तय हो गई थी। आरोप है कि युवती ने गौतम का आर्थिक शोषण करने के बाद शादी से इंकार कर दिया। गौतम ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपियों ने दिल्ली बुलाकर हमला कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, सिविल इंजीनियर गौतम निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसकी कंपनी को केरल में काम करना था। बृहस्पतिवार को वह ट्रेन से दिल्ली आया था। यहां से उसे केरल की ट्रेन पकड़नी थी। आरोप है कि साधना ने उसे मिलने की बात कहकर बोंटा पार्क बुलाया। यहां उसका गला रेतने के अलावा शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से हमला कर दिया गया। सोशल मीडिया के जरिये गौतम की दोस्ती दिल्ली के आदर्श नगर निवासी युवती साधना से हुई थी। साधना ने शादी की बात कहकर गौतम से महंगे तोहफे मांगने शुरू कर दिए। गौतम ने भी साधना की हर ख्वाहिश को पूरा किया, लेकिन बाद में साधना ने शादी से इंकार कर दिया। गौतम ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपियों ने वैलेंटाइन वीक मनाने के लिए उसे बोंटा पार्क बुलाया। यहां साधना, भाई व अन्यों ने चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। बाद में आरोपी उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। राहगीरों से सूचना पाकर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस ने साधना और उसके भाई को दबोच लिया। वारदात में साधना के पिता व अन्यों का हाथ भी बताया जा रहा है। पुलिस अन्यों की तलाश कर रही है।