फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Today, repair work will be done on a dozen lines.

Noida News: आज एक दर्जन लाइनों पर होगा मरम्मत कार्य

Sun, 26 Oct 2025 01:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 26 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Today, repair work will be done on a dozen lines.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बिजली निगम ने दिवाली जाते ही लाइनों की मरम्मत कार्य फिर से शुरू कर दिया है। ऐसे में घोषित कट लगने शुरू हो गए हैं। बिजली निगम रविवार को जिले में करीब एक दर्जन लाइनों पर मरम्मत कार्य करेगा। इस दौरान शहर और गांवों में बिजली कट लगेंगे। इससे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी।

एवीटी सेल के अनुसार सब स्टेशन 132 केवी उरलाना के 33 केवी नारा फीडर पर 11 केवी नारा, जोशी, बीआरजे हैचरी व आरएच इंडस्ट्रीज में सुबह सात बजे से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी मूनक के 33 केवी धर्मगढ़ फीडर पर 11 केवी धर्मगढ़ रोड, थिराना, कवि, एचएमएच इंडस्ट्रीज, गुरुकुल इंडस्ट्रीज व प्रिंस इंडस्ट्रीज में सुबह सात बजे से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी मतलौडा के 33 केवी मतलौडा फीडर पर 11 केवी मतलौडा रोड, भालसी रोड, अदियाना रोड, मां भनभौरी इंडस्ट्रीज, नवनीत इंडस्ट्रीज, चैरी इंडस्ट्रीज, नारा व माजरा में सुबह सात बजे से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी इसराना के 33 केवी इसराना व ग्रसीम इंडस्ट्रीज फीडर पर 11 केवी बिजावा, शाहपुर, वाटर सप्लाई, युद्धवीर इंडस्ट्रीज, पलड़ी और ग्रसीम में सुबह सुबह सात बजे से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी सनौली कलां के 11 केवी शिव सहारा और 11 केवी नवादा पार में दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी सेक्टर-29 पार्ट-2 के 11 केवी नमो-नमो में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी रिसालू के 11 केवी शिव इंडस्ट्रीज में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी सेक्टर-29 पार्ट-1 के 11 केवी महादेव में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed