फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Today is the 100th day of farmers' protest, will surround the MLA's residence

किसानों के प्रदर्शन का आज 100वां दिन, घेरेंगे विधायक का आवास

Wed, 08 Dec 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Today is the 100th day of farmers' protest, will surround the MLA's residence
नोएडा। भारतीय किसान परिषद के तत्वाधान में प्राधिकरण पर चल रहा किसानों का आंदोलन बुधवार को 99वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरने के कारण अधिकारी प्राधिकरण कार्यालय में नहीं पहुंच पाए। इस कारण कामकाज बाधित रहा। हालांकि, सुबह कर्मचारी अंदर दाखिल हो गए। बृहस्पतिवार को किसान धरने के 100वें दिन विधायक पंकज सिंह के सेक्टर-26 स्थित आवास का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि बृहस्पतिवार को विधायक पंकज सिंह के आवास का घेराव किया जाएगा। इसके लिए भारी संख्या में किसान पहुंचेंगे। साथ ही, प्राधिकरण पर भी धरना चलता रहेगा। जब तक किसानों का समाधान नहीं होगा घर नहीं लौटेंगेे। इससे पहले बुधवार सुबह बड़ी संख्या में किसानों ने प्राधिकरण दफ्तर को घेर लिया था।
विज्ञापन

सुबह 9:30 बजे नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्मचारियों के साथ पहुंचे और एक गेट खुलवाकर अंदर दाखिल होने लगे, तभी किसानों और कर्मचारियों की टकराव होता देख पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद कर्मचारी प्राधिकरण के अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed