फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Today in every house daughters are becoming doctors, engineers and pilots

आज हर घर में बेटी बन रही डॉक्टर, इंजीनियर और पायलट

Mon, 03 Jan 2022 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Today in every house daughters are becoming doctors, engineers and pilots
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस कॉलेज में सोमवार को भाजपा का महिला सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि भाजपा राज्य में बेटियां सुरक्षित हैं। आज हर घर में बेटी डॉक्टर, इंजीनियर और पायलट बन रही हैं। भाजपा सरकार में महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से बेटियां आगे बढ़ रही हैं। सम्मेलन में महिलाओं का जनसमूह उमड़ा। इस दौरान कोविड नियमों की धज्जियां उड़ी। कार्यकर्ता तो छोड़िए यहां तक कि मंच पर बैठी नेताओं ने भी मास्क का इस्तेमाल नहीं किया। कार्यक्रम नोएडा महानगर और जिला भाजपा संगठन की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सम्मेलन में दर्शना सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जागरूकता से भ्रूण हत्या में भी कमी आई है। भाजपा ने गरीबों के कल्याण से लेकर आयुष्मान कार्ड बनवाया है। गरीबों की पूर्ण रूप से सहायता के लिए उज्जवला योजना के तहत गांव-गांव में गैस पहुंचाई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सबको घर मिला है। सुलभ शौचालय की भी हर गांव हर मोहल्ले में लाभ मिला है। यह प्रदेश में योगी और देश में मोदी सरकार में संभव हुआ है। इसके बाद विशिष्ट अतिथि सुचित्रा कक्कड़, दीदी प्रज्ञा पाठक और अल्पना चौहान ने महिलाओं को संबोधित किया। वहीं, महिलाओं ने झंडे लहरा और हाथ उठाकर तालियों की गूंज से हुंकार भरी। इस दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित, जिलाध्यक्ष विजय भाटी, मोनिका पंडिता, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा रजनी तोमर, शांति सिंह, रजनी कटियार, राजकुमारी, पूनम सिसोदिया, शशि कौशिक, साधना सिसोदिया, संगीता रावल, राजबाला चौधरी, आशा शर्मा, अरुणा शर्मा, अमला नागर, कुमुद शर्मा, बीना शुक्ला, उषा वत्स आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

ऑडिटोरियम में अलग से लगानी पड़ी कुर्सियां
कॉलेज के 1000 की क्षमता वाले ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ऑडिटोरियम पूरी तरह से भरने के बाद अलग से कुर्सियां लगानी पड़ीं। खचाखच भरे हॉल में सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं दिया गया। काफी महिलाओं ने मास्क भी नहीं लगाया था। हालत यह थी कि सम्मेलन में हिस्सा लेने आईं महिलाओं को बाहर पार्क में बैठना पड़ा। वहीं, बहुत सी महिलाएं ऑडिटोरियम में जगह न मिलने पर सम्मेलन शुरू होने पर ही बाहर जाती दिखाई दीं।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि को फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि को फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए।- फोटो : Grnoida

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed