फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Today 12 officers and employees of the district jail will be honored

Noida News: आज जिला कारागार के 12 अफसर-कर्मचारी होंगे सम्मानित

Thu, 14 Aug 2025 05:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Today 12 officers and employees of the district jail will be honored
ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को जिला कारागार के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मान मिलेगा। यूपी पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन और सुधार सेवाएं प्रेमचंद मीणा कारागार प्रशंसा चिह्न से सम्मानित करेंगे। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिन्हें सम्मान मिलेगा उनमें हीरक श्रेणी में जेल वार्डर विनोद कुमार सिंह, गोल्ड श्रेणी में कारापाल राजेश कुमार मौर्य, उप कारापाल शिशिरकांत कुशवाहा और जेल वार्डर नवीन कुमार का चयन हुआ है। सिल्वर श्रेणी में हेड जेल वार्डर पंकज कुमार मिश्रा, जेल वार्डर संदीप कुमार, उमेश भारद्वाज को सम्मान मिलेगा। प्रशंसा पत्र श्रेणी में अधीक्षक, कारापाल संजय कुमार शाही और हेड जेल वार्डर शिव कुमार शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और बंदियों के पुनर्वास कार्यों में योगदान के लिए मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed