फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Timings of two trains stopping at Hathras City station changed

Noida News: हाथरस सिटी स्टेशन पर रुकने वाली दो ट्रेनों का वक्त बदला

Sat, 04 Oct 2025 01:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 04 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Timings of two trains stopping at Hathras City station changed
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ के अमौसी यार्ड में चल रहे मरम्मत कार्य के कारण दो ट्रेनों के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया है। इसका असर हाथरस सिटी स्टेशन पर रुकने वाली दो ट्रेनों पर भी पड़ा है।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन नंबर 19716 जयपुर गोमती नगर एक्सप्रेस अब लखनऊ से अपने निर्धारित समय 4:55 बजे की जगह 6:25 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 20922 लखनऊ बांदा टर्मिनल एक्सप्रेस का समय भी संशोधित किया गया है। यह ट्रेन अब लखनऊ से 5:50 बजे के बजाय 6:00 बजे रवाना होगी। समय बदलने से यह ट्रेन हाथरस सिटी स्टेशन पर देरी से पहुंचेगी। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह ने बताया कि यह परिवर्तन केवल मरम्मत कार्य की अवधि तक प्रभावी रहेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के समय की पुष्टि अवश्य कर लें। समय में बदलाव से थोड़ी असुविधा जरूर होगी, लेकिन मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद यातायात और अधिक सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed