{"_id":"6690091e8c43da3a7c047876","slug":"tightening-the-noose-on-agents-involved-in-passport-visa-fraud-noida-news-c-340-1-del1011-54062-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पासपोर्ट-वीजा में फर्जीवाड़ा करने वाले एजेंटों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पासपोर्ट-वीजा में फर्जीवाड़ा करने वाले एजेंटों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
छह माह में 108 एजेंट पकड़े, इस अवधि में पिछले साल पकड़े गए थे सिर्फ 51
फर्जीवाड़ा कर विदेश भागे 76 लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटि जारी किए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पासपोर्ट और वीजा में हेराफेरी कर विदेश भेजने वाले एजेंटों पर आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस शिकंजा कस रही है। लोगों को अपने जाल में फंसाकर फर्जी तरीके से विदेश भेजने के आरोप में पुलिस ने वर्ष 2024 के शुरुआती छह माह में 108 एजेंटों को गिरफ्तार किया है, जबकि वर्ष 2023 में शुरुआती छह माह में यह आंकड़ा सिर्फ 51 था।
वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पहले पुलिस फर्जी तरीके से विदेश जा रहे यात्रियों को गिरफ्तार करने तक ही सीमित रहती थी। फर्जीवाड़ा कर रहे असली लोग पुलिस की कार्रवाई से दूर रहते थे, लेकिन पुलिस ने जांच का नजरिया बदलकर एजेंटों को गिरफ्तार करना शुरू किया है।पुलिस ने पंजाब, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल व देश के दूसरे हिस्सों से एक जनवरी से 30 जून के बीच 108 एजेंटों को पकड़ा है।पुलिस ने लंबित मामलों की जांच में तेजी लाकर ये कार्रवाई की। कुछ मामलों में एजेंट किसी न किसी तरह विदेश भाग गए हैं। ऐसे 76 लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किए गए है। यह लोग जब भी भारत आएंगे तो दबोच लिया जाएगा। ज्यादातर मामलों में फर्जी पासपोर्ट के जरिये, डंकी रूट, किसी और के बदले यात्रा, ब्लैक लिस्ट हो चुके लोगों के कागजात में हेराफेरी, फर्जी सर्टिफिकेट, पासपोर्ट से छेड़छाड़ आदि गलत तरीके अपनाने वालों को पकड़ा गया है।