{"_id":"61f8226f16e38f1ab2730e76","slug":"three-youths-died-in-separate-road-accidents-mewat-news-noi62975735","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू / फिरोजपुर झिरका। जिले में रविवार को शिकारपुर-सालाका मार्ग और गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग पर हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
तावडू उपमंडल के अंतर्गत शिकारपुर-सालाका मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 30 वर्षीय अताउल्ला की मौत हो गई। शिकारपुर निवासी सफेदा ने बताया कि रविवार को करीब 12 बजे उनका नवासा अताउल्ला गांव में पहाड़ी के पास क्रिकेट खेलने के लिए गांव शिकारपुर से सालाका वाली सड़क पर पैदल जा रहा था। वह भी नवासे के पीछे-पीछे अपने खेतों की तरफ जा रहा था। तभी तावडू की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने अताउल्ला को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान घायल अताउल्ला की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
उधर, फिरोजपुर झिरका में गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग पर रविवार रात रंगाला गांव के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार 10 टायरा ट्रक गुरुग्राम से अलवर की तरफ जा रहा था। एक कार से दो युवक गुरुग्राम की तरफ जा रहे थे। ट्रक चालक ने रंगाला गांव के पास कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। युवकों को ग्रामीणों की मदद से कार से बाहर निकाला गया। घायल युवकों को उपचार के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दोनों दम तोड़ दिया। युवकों की पहचान 25 वर्षीय जुनैद निवासी कटकपुर थाना सीकरी जिला भरतपुर और 35 वर्षीय तौफीक निवासी माहोली थाना फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई। वहीं थाना प्रबंधक अरविंद कुमार का कहना है कि चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।