फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three years ago, the case of 15 people in the case of forced conversion.

तीन वर्ष पूर्व जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में 15 लोगों पर केस

Fri, 12 Mar 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Three years ago, the case of 15 people in the case of forced conversion.
फिरोजपुर झिरका। तीन वर्ष पूर्व जबरन धर्म परिवर्तन कराने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में पुलिस ने गांव इब्राहिमबास के 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला राजस्थान अलवर के थाना क्षेत्र बड़ौदा मेव गांव भयाड़ी निवासी मेमचंद की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि पीड़ित मेमचंद ने अलवर पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी थी। इसकी एक शिकायत प्रति नूंह एसपी को भेजी गई थी। इस बाबत फिरोजपुर झिरका पुलिस ने सत्तार, तैय्यब, शहजाद, रती खां, महबूब, हसन, रसीद, हाकम, शहीद, वहीद, शब्बीर, निज्जर, सम्मी, रजिया, सहरुना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया है कि वह अकसर गांव इब्राहिमबास में अपने रिश्तेदार के यहां आता था। इसी दौरान वे लोग संपर्क में आ गए। उन्होंने गांव में जमीन देने के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। उनके मना करने पर परिवार को बंधक बना लियाऔर जाति सूचक शब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। वह डर गया और जनवरी 2018 को अपना धर्म परिवर्तन एक वकील द्वारा हलफनामा के माध्यम से कर लिया। धर्म परिवर्तन के बाद वे लोग जम्मू कश्मीर धार्मिक जमात ले गए। उसके परिवार के लोगों पर पूरी तरह निगरानी रखी जाने लगी। आरोप है कि ढाई साल बाद वो किसी तरह आरोपितों के चंगुल से निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed