फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three residential Kasturba hostels will be built in Dadri, Jewar and Dankaur at a cost of Rs 10 crore

Greater Noida: 10 करोड़ की लागत से तैयार होंगे तीन आवासीय कस्तूरबा छात्रावास, दादरी, जेवर और दनकौर में बनेंगे

Sat, 11 Jan 2025 11:32 AM IST
विजय पुंडीर अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 11 Jan 2025 11:32 AM IST
सार

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आठवीं तक की पढ़ाई कराई जाती है। परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण छात्राएं आगे की शिक्षा से वंचित रह जाती थीं। आगे की पढ़ाई बाधित नहीं हो, इसके लिए आवासीय छात्रावास बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Three residential Kasturba hostels will be built in Dadri, Jewar and Dankaur at a cost of Rs 10 crore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

दनकौर, दादरी और जेवर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली 300 बालिकाएं 12वीं तक निशुल्क पढ़ाई कर सकेंगी। उन्हें छात्रावास की सुविधा मिलेगी। छात्रावास बनने का कार्य फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। छात्रावास निर्माण में 3.19 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। यूपी सिडको की ओर से छात्रावास का निर्माण कार्य कराया जाएगा। तीनों छात्रावास 2025 में बन जाएंगे। सत्र 2026- 27 से छात्राओं को प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आठवीं तक की पढ़ाई कराई जाती है। परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण छात्राएं आगे की शिक्षा से वंचित रह जाती थीं। आगे की पढ़ाई बाधित नहीं हो, इसके लिए आवासीय छात्रावास बनाया जा रहा है। छात्रावास में रहकर छात्राएं नजदीक के इंटर कॉलेज में दाखिला ले सकेंगी। उन्हें निशुल्क पढ़ाया जाएगा। छात्राओं की सुरक्षा और उनके रहने खाने की व्यवस्था बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन


दो कंपोजिट स्कूल में बनेंगे छात्रावास
दादरी ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल बोड़ाकी, जेवर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल तिरथली में छात्रावास बनाए जाएंगे। वहीं, दनकौर ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चीती में ही छात्रावास बनेगा। बोड़ाकी छात्रावास में रहने वाली छात्राएं घोड़ी बछेड़ा गांव के इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर सकेंगी। इसके साथ ही जेवर के तिरथली में रहने वाली छात्राएं थोरा और नंगला करौली गांव में बने इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में संचालित हो रहे तीन विद्यालय
दनकौर, दादरी और जेवर ब्लाक में छठवीं से लेकर आठवीं तक की छात्राओं के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं। यहां से निकलने वाली छात्राओं को पहले छात्रावास में प्राथमिकता दी जाएगी। उसके बाद अन्य छात्राओं का दाखिला होगा। दादरी और जेवर में 100-100 बालिकाओं के लिए छात्रावास से लेकर अन्य सुविधाएं हैं। वहीं, दनकौर में 50 छात्राएं पढ़ाई कर रहीं हैं।

यह सुविधाएं छात्राओं को मिलेगी
आवासीय छात्रावास में छात्राओं को हाईटेक क्लासरूम में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल का मैदान, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला आदि सभी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती होगी। स्कूलों में प्रैक्टिकल, समग्र, एकीकृत, वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित पढ़ाई कराई जाएगी। केयर टेकर से लेकर रसोइयों की भी तैनाती की जाएगी।

छात्रावास 3.19 करोड़ रुपये से बनेगा। बजट और भी बढ़ सकता है। छात्राओं के लिए सभी सुविधाएं होंगी। छात्राएं अब 12वीं तक की पढ़ाई कर सकेंगी। - राहुल पंवार,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed