{"_id":"64aafd1a98859841e90956a4","slug":"three-other-accused-arrested-in-15-thousand-crore-forgery-case-noida-news-c-1-noi1096-703294-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : 15 हजार करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : 15 हजार करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
15 हजार करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
- फर्जी तरीके से कंपनियों का कराते थे जीएसटी में रजिस्ट्रेशन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। 15 हजार करोड़ रुपये के फर्जीवाड़ा मामले में तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी दस्तावेज के आधार पर कंपनियों का रजिस्ट्रेशन कराकर सरकारी राजस्व और कर की चोरी कर रहे थे। इस मामले में अब तक कुल 18 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। रविवार को दिल्ली के रोहिणी से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी अमित उर्फ मोंटी उर्फ मोंटू , अजय उर्फ मिंटू और महेश के रूप में हुई है। इनके पास से सात मोबाइल, तीन आधार कार्ड, छह टैक्स इन्वॉइस दस्तावेज और दो कार सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। वहीं मामले में वांछित चल रहे नंदलाल सहित तीन अन्य आरोपियों की तलाश में तीन राज्यों में दबिश जारी है।
रविवार को पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि तीनों अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आम लोगों की आईडी पर फर्म तैयार करके फर्जी टैक्स इनवॉइस बनाकर राजस्व की चोरी करते थे। यदि कोई पुलिस में शिकायत भी करता है तो गलत सिम होने के कारण आरोपी बच जाते थे। आरोपी पिछले पांच सालों से फर्जी जीएसटी बिलिंग से प्राप्त रुपयों को लाने व ले जाने के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे थे। आरोपी दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा में लेनदेन करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा फर्जी बिलिंग की जाती थी। गिरोह ने अपना जाल रोहिणी से लेकर सिरसा तक फैला रखा है । एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम कई शहरों में दबिश दे रही है।