फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three miscreants of Thak Thak gang arrested in police encounter in Noida

नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता: मुठभेड़ में ठक ठक गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Thu, 29 Aug 2024 09:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 29 Aug 2024 09:46 AM IST
सार

नोएडा के कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ठक ठक गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
Three miscreants of Thak Thak gang arrested in police encounter in Noida
नोएडा में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ठक ठक गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के एक लैपटॉप, तमंचा और पांच मोबाइल बरामद किया है। 

विज्ञापन


एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस की टीम ने बुधवार रात को संदिग्ध कार सवारों को रोकने का इशारा किया तो बदमाश भागने लगे। पुलिस की टीम ने सेक्टर 62 में कर सवार तीन बदमाशों को दबोच लिया। इसके बाद पूछताछ में पता चला कि यह बदमाश ठक ठक गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और नोएडा में कुछ घटनाएं की हैं। इसके बाद पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सेक्टर 62 के डी पार्क में लूट चोरी का सामान छुपा कर रखा हुआ है। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस तीनों बदमाशों को माल बरामदगी के लिए सेक्टर 62 के पार्क ले गई जहां एक बदमाश ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान दिल्ली गेट मेरठ निवासी आहद के रूप में हुई है। वहीं, दो अन्य गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दिल्ली गेट मेरठ निवासी वसीम और जितेंद्र के रूप में हुई है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होने वाली बलेनो कार को भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed