फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three miscreants arrested in police encounter in Greater Noida

Greater Noida: बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार और एक घायल; अवैध असलहे और चोरी का माल बरामद

Fri, 25 Apr 2025 09:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 25 Apr 2025 09:21 AM IST
सार

रात में चेकिंग के दौरान तीन युवक बाइक से आते दिखे। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे डीआईजी फार्म की ओर तेज रफ्तार से भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख पीछे बैठे दो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
Three miscreants arrested in police encounter in Greater Noida
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने गुरुवार की रात लखनावली रोड पुस्ता क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बदमाश मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। वहीं दो बदमाशों को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध असलहे, चोरी का माल और नगदी बरामद की है। 

विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि रात में चेकिंग के दौरान तीन युवक बाइक से आते दिखे। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे डीआईजी फार्म की ओर तेज रफ्तार से भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख पीछे बैठे दो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन


घायल बदमाश की पहचान गगन उर्फ जीनू उर्फ शिवम निवासी हाथरस के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार अन्य दो बदमाशों की पहचान मनी निवासी फिरोजपुर थाना अकसौली हाथरस और सुहेल उर्फ गोलू निवासी जिला संभल के रूप में हुई है। तीनों फिलहाल कुलेसरा क्षेत्र में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 44 हजार रुपये नगद, पीली व सफेद धातु की अंगूठियां, पायल, बिछुए, एक पेशन प्रो साइकिल, दो तमंचे, कारतूस, एक चाकू, लोहे की आरी, हथौड़ा, सरिया का टुकड़ा और एक पन्ना बरामद किया है। तीनों बदमाशों पर पहले से भी कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। गगन के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट सहित 11 मामले दर्ज हैं। वहीं मनी और सुहेल पर भी क्रमश पांच-पांच मुकदमे चल रहे हैं, जिनमें लूट और डकैती की धाराएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed