{"_id":"690b7aa231e64b79c100203c","slug":"three-miscreants-arrested-for-stealing-vehicles-after-recce-noida-news-c-1-noi1095-3596577-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रेकी कर वाहन चुराने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रेकी कर वाहन चुराने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज वन व फेज थ्री पुलिस ने रेकी कर बाइक व स्कूटी चुराने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से चोरी की बाइक, मोबाइल और चाकू समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि फेज वन पुलिस ने सेक्टर-14 गंदे नाले की पटरी के पास दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। आरोपियों की पहचान जौनपुर के उमरी निवासी संकल्प उर्फ गोलू और बिहार के सिवान निवासी विनीत के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में दिल्ली के न्यू अशोक नगर में किराये का कमरा लेकर रह रहे हैं। संकल्प के खिलाफ दिल्ली और नोएडा के अलग-अलग थानों में 23 केस दर्ज हैं।
वहीं कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने गढ़ी गोलचक्कर के पास से संभल निवासी शाहरुख अहमद को पकड़ लिया। 25 वर्षीय शाहरुख खोड़ा में रह रहा है। इसके पास से चोरी की बाइक मिली है। ब्यूरो