फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three miscreants arrested for stealing from house after recce

Noida News: रेकी कर घर से चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2026 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants arrested for stealing from house after recce
चोरी की बाइक समेत अन्य सामान बरामद, दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं 59 प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। रेकी कर घर खंगालने वाले तीन बदमाशों को सेक्टर-20 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों से चोरी की गईं चार बाइक, एक स्टैपलाइजर, एटीएम, आधार कार्ड समेत करीब पांच हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास है। उनके खिलाफ दिल्ली एनसीआर के विभिन्न थानों में कुल 59 प्राथमिकी दर्ज हैं।

एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि बुधवार रात को सेक्टर-26 से तीनों आरोपी पकड़े गए हैं। तीनों की पहचान 34 वर्षीय रवि निवासी गाजियाबाद, 28 वर्षीय मोनू उर्फ बंदर व 34 वर्षीय इमरान निवासी कल्याणपुरी दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले दिल्ली और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी करते थे। इसके बाद उन्हीं चोरी की बाइक से बंद पड़े मकानों की रेकी करते और मौका देखकर घरों में चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चार बाइक बरामद की है, जिनमें दो दिल्ली से चोरी की है।गिरोह का सरगना मोनू उर्फ बंदर है। ये पहले भी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed