फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three hours jam at Badkli Chowk

बड़कली चौक पर तीन घंटे लगा रहा जाम

Sun, 06 Feb 2022 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Three hours jam at Badkli Chowk
बड़कली चौक पर लगा जाम। - फोटो : Mewat
नगीना। बड़कली चौक पर अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम लगना अब आम बात हो गई है। ऐसी ही स्थिति रविवार दोपहर देेखने को मिली। चौक पर करीब तीन घंटे तक काफी लंबा जाम लगा रहा। यहां से दो किलोमीटर की दूरी पर ट्रैफिक थाना होने के बावजूद लोग जाम से जूझते रहे। इस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस ने चौक पर चौकी भी स्थापित कर रखी है, फिर भी जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बड़कली निवासी हामिद अलमास, अमित कुमार, डॉ. तौफीक अटेरना और डॉक्टर साजिद ने बताया कि कई बार अधिकारी से लेकर मंत्री तक जाम में फंस जाते हैं। यहां पर ट्रैफिक पुलिस लोगों को जागरूक करती रहती है। जिला यातायात पुलिस कभी एक सप्ताह तो कभी दो सप्ताह का जागरूकता अभियान चलाती रहती है, फिर भी लोग गंभीर नहीं हो रहे हैं। यहां पर जाम लगने का मुख्य कारण अतिक्रमण है। जिला प्रशासन इस अतिक्रमण को हटाने में बिल्कुल रुचि नहीं दिखा रहा है। कुछ दिन पहले जिला प्रशासन ने बड़कली चौक को अतिक्रमण मुक्त किया था, लेकिन एक हफ्ते में दोबारा पहली जैसी स्थिति बन गई। चौक पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने सर्विस रोड पर मूंगफली की भट्टी और फल फ्रूट लगा रखे हैं। इस कारण सामान लेते वक्त लोग मोटरसाइकिल तथा गाड़ियों को मेन रोड पर खड़ा कर देते हैं। इस कारण यहां पर दिन में कई कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed