फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   three divorces given to the married women after not getting a car

कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक

Sun, 07 Feb 2021 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
three divorces given to the married women after not getting a car
पुन्हाना। कार न मिलने पर विवाहिता को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर बिछौर थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ तीन तलाक, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सिंगार निवासी पीड़िता के पिता हाकम ने शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी सुबीना का निकाह 10 माह पहले उटावड़ निवासी राशिद के साथ किया था। लेकिन, ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे। निकाह के बाद से ही अल्टो कार की मांग करने लगे। कार की मांग पूरी न होने पर पति राशिद सहित ससुराल पक्ष के लोग सुबीना के साथ अक्सर मारपीट करते थे। बुधवार को सास सुबानी, ससुर सरजू, असमा ननद, हाकम और शेरू जेठ ने सुबीना के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और पति राशिद ने तीन तलाक दे दिया। बिछौर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पति राशिद सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed