{"_id":"6919cf123ef90fc58a006143","slug":"three-died-in-road-accident-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-1389-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रैक्टर ने देवर-भाभी समेत तीन को रौंदा, बच्चों की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रैक्टर ने देवर-भाभी समेत तीन को रौंदा, बच्चों की हालत नाजुक
विज्ञापन
-फोटो
-आरोपी चालक की तलाश में पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, बच्चों की हालत भी बनी हुई है नाजुक
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर कनारसी गांव के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइक पर सवार 5 लोगों को रौंद दिया। सभी को जिम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां देवर-भाभी समेत तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल बच्चों को भर्ती करके उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ऊंची दनकौर निवासी हीरालाल (25) फास्टफूड का ठेला लगाता था। रविवार को वह अपनी भाभी तुलसी (36), भतीजी कुमकुम (12) और भतीजे देवा(10 ) के साथ बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर के वैर कस्बे में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी सिकंदराबाद रोड से दनकौर की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कनारसी गांव के नजदीक उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि घटना में बाइक पर सवार दो बच्चे समेत देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही ट्रैक्टर ने जुनेदपुर गांव के रहने वाले गौरव नागर(23) की बाइक में भी टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस सभी को उपचार के लिए जिम्स अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने हीरालाल, तुलसी और गौरव को मृत घोषित कर दिया। घायल बच्चों को भर्ती कर लिया गया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया गौरव एक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर तैनात था। शनिवार की रात ड्यूटी करने के बाद गौरव अपने घर लौट रहा था। आठ महीने पहले ही गौरव का विवाह भी हुआ था। मौत के बाद से दोनों परिवार में गमगीन माहौल है। कोतवाली प्रभारी मुनेद्र सिंह ने बताया आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।