फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three dengue patients were found in the first week of August.

Noida News: अगस्त के पहले सप्ताह में डेंगू के तीन मरीज मिले

Sat, 08 Aug 2026 03:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Three dengue patients were found in the first week of August.
नोएडा। अगस्त के पहले ही सप्ताह में डेंगू के तीन नए मामले आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में जनवरी से अबतक डेंगू के 29 और मलेरिया के 25 मरीज मिल चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुतिकीर्ति वर्मा ने ग्रेनो वेस्ट, सेक्टर-50 और सेक्टर-137 में एक-एक मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जिन इलाकों में डेंगू के नए मरीज मिले हैं वहां तुरंत सेनिटाइजेशन, फॉगिंग और एंटी-लार्वा का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। विभागीय टीम घर-घर जाकर यह जांच कर रही है कि कहीं पानी जमा तो नहीं है और अन्य लोगों में बुखार के लक्षण तो नहीं है। फिलहाल तीनों मरीजों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


बारिश के दौरान डेंगू मरीजों को गंभीरता से लेते हुए जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू मरीजों के लिए आइसोलेशन वॉर्ड और बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में प्लेटलेट्स और जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान -
-कूलर, गमले, पक्षियों के पीने के बर्तन और छतों पर रखे कबाड़ में पानी एकत्र न होने दें।
-पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें

-तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द या जोड़ों में जकड़न होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क करें।
-बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी दवा न लें।

---------
सभी से अपील है कि डेंगू से डरें नहीं, बचाव करें। सतर्कता बरतने पर डेंगू से बचाव संभव है। जिन मरीजों में डेंगू पॉजिटिव है वह घबराएं नहीं। -डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, सीएमओ, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed