फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   three boys raped a minor girl case filed

नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, आरोपी फरार

Thu, 19 Nov 2020 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
three boys raped a minor girl case filed
नाबालिग के साथ 3 युवकों ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
विज्ञापन

पुन्हाना (संवाद)। उपमंडल के एक गांव में 3 युवकों द्वारा एक नाबालिग युवती के साथ देसी कट्टे की नोंक पर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता ने बताया कि 12 नवंबर की रात तालीम, फरमान व शुऐब उसकी नाबालिग बेटी को देसी कट्टे की नोंक पर जबरन घर से उठा ले गए। इसके बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। बेटी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वह जब मौके पर पहुंचा तो आरोपी उन्हें देखकर भाग गए। आरोपी तालीम ने उन्हें देसी कट्टा दिखाकर धमकी दी कि अगर कोई कार्रवाई की तो वह उनकी बेटी को जबरन उठाकर ले जाएगा। पीड़ित का कहना है कि वह गरीब है और अपनी बेटी की इज्जत की खातिर चुप रहा। लेकिन आरोपी लगातार उन्हें बेटी के अपहरण व जान से मारने की धमकी देते रहे। इस पर मजबूर होकर उन्होंने पुलिस कार्रवाई का सहारा लिया। जांच अधिकारी रेशम ने बताया कि पीड़ित पिता के बयान के आधार पर युवक तालीम, फरमान व शुऐब के खिलाफ भादस की अपहरण, गैंगरेप, 6 पोक्सो एक्ट, आम्रस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed